जगदीश शुक्ला
डेस्क: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में 12 वर्षीय एक आदिवासी लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना 19 अप्रैल को हुई। पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल अज्ञात आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ आदिवासी संगठनों ने इस घटना के विरोध में मंगलवार और बुधवार को देवरी उप-जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपराधी को जल्द गिरफ्तार नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।
सूचना मिलने के बाद चिचगढ़ पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। घटना के पांच दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर कुछ स्थानीय आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। संगठनों ने उप-जिलाधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा।
आदिवासी संगठनों के लोगों ने इस मामले में जल्द से जल्द गिरफ्तारी और दोषी को फांसी की सजा देने की मांग की है। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले और अन्य पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। पिंगले ने कहा कि वे विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं और दोषी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…