आदिल अहमद
डेस्क: चुनावी रैली में मंगलसूत्र को लेकर दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर अब अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है, ‘जिनकी शादी हो रखी है, वो लोग उसके महत्व को समझते होंगे। बीजेपी के लोगों को, मंगलसूत्र से बड़ी बात है, कम से कम नौकरी नौजवानों को दे दें, कम से कम उनकी शादी हो जाए। जिन नौजवानों की शादी नहीं हो रही है, उनसे मंगलसूत्र क्या पूछ रहे हो आप।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान पर तीख़ी राजनीतिक बहस हुई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर ये लोग मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें ना करते। कर्नाटक में मंगलवार को एक रैली में प्रियंका गांधी ने कहा था, “कैसी-कैसी बहकी-बहकी बातें की जा रही हैं।
प्रियंका ने कहा कि ‘पिछले दो दिनों से कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी आपका मंगलसूत्र, आपका सोना छीनना चाहती हैं। 70 सालों से ये देश स्वतंत्र हैं, 55 साल कांग्रेस की सरकार रही है, क्या किसी ने आपका सोना छीना, आपके मंगलसूत्र छीने। इंदिरा गांधी ने जब जंग हुई, अपना सोना इस देश को दिया। मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश के लिए क़ुर्बान हुआ है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…