National

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से बसपा के टिकट पर ताल ठोकेगे अल्पसंख्यक नेता अतहर जमाल लारी

अनुराग पाण्डेय

वाराणसी: वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी ने अल्पसंख्यक नेता अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा है। अतहर जमाल लारी पुराने समाजवादी विचारधारा के नेता रह चुके है और कई चुनाव लड़ चुके है।

आज टिकट की घोषणा के बाद अतहर जमाल लारी ने कहा कि समाज के गंगा जमुनी तहजीब के ताने बाने को जिस प्रकार से भाजपा के द्वारा तोडा जा रहा है, उसको बचाना ज़रूरी है। प्रधानमंत्री के खिलाफ मैं कड़ी टक्कर दे रहा हु। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लोग नही है। आवाम की मांग पर मैं ये चुनाव लड़ रहा हु।’

बताते चले कि अतहर जमाल लारी की गिनती पुराने अल्पसंख्यक नेताओं में होती है। वह कई चुनाव वाराणसी से लड़ चुके है, मगर किसी चुनाव में उनको सफलता हाथ नही लगी है। बेशक टक्कर उनके द्वारा प्रतिद्वंदियों को ज़बरदस्त दिली है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts