UP

प्रयागराज: यकीन नहीं तो देख ले वायरल वीडियो, भाजपा का झंडा है गाडी पर तो डर काहे का? सरेराह कार की छत पर अर्धनग्न होकर शराब से नहाये युवा, लोगो ने टोका तो उन्होंने झिड़का

तारिक़ खान (साभार: शिव विशाल)

प्रयागराज: कभी कहावत हुआ करती थी कि ‘सैया भये कोतवाल, तो डर काहे का’। मगर शायद कहावत को अब अपने रंग रूप बदलने पड़ेगे और नई कहावत होगी कि ‘सत्ता का का साथ तो डर काहे का?’; शायद यह सत्ता का नशा होगा जो सरे राह धर्म की नगरी प्रयागराज रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के सामने राधे लाज के पास भाजपा का झंडा लगी कार के छत पर जमकर नशेबाजी हुई।

घटना शनिवार रात की है। एक कार जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर UP-71-AV-1094 लिखा था रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास स्थित राधे लाज के पास रुकी। कार पर आगे भाजपा का झंडा लगा था और पीछे लिखा था ‘मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी धाता’। कार सवार दो युवक कार की छत पर बैठ कर दारु पीना शुरू कर दिये। इसको देख आसपास के दुकानदारों ने आपत्ति किया तो उन्होंने उनको घुड़क डाला।

यही बात नही रुकी बल्कि उन दुकानदारों को अपनी हनक दिखाने के लिए कार की छत पर एक युवक के अपनी शर्ट उतारा और अर्धनग्न हो गया। जिसके बाद अपने ऊपर शराब डाल कर नहाने लगा। उसका दूसरा साथी कार के नीचे गेट के पास खड़ा था उसके ऊपर भी शराब डाल कर उसको भी नहलाया। जिसके बाद कार की छत पर बैठे दुसरे युवक ने भी अपनी शर्ट उतार कर अपने ऊपर शराब उडेलना और पीना शुरू कर दिया।

‘दूधो नहाओ’ की कहावत को तीनो युवाओं ने ‘दारु से नहाओ, मौज पाओ’ में परिवर्तित कर डाला और उसके बाद अपने गंतव्य को चले गए। इस दरमियान उनके इस कुकृत्य की वीडियो आसपास खड़े लोगो ने बना लिया। वीडियो को देख कर उनके हंगामे का अंदाजा आप लगा सकते है। चंद कदमो पर ही पिकेट ड्यूटी रहती है। मगर पुलिस भला इसके ऊपर कोई कार्यवाही करेगी? ऐसा कैसे संभव है।

अब इस वीडियो को देख कर आप समझ सकते है कि सत्ता के नशे में चूर इन युवाओं को न कानून की चिंता है और न समाज की। समाज में कैसा इसका असर पड़ेगा इसकी इनको चिंता नही है। इसी मार्ग से होकर बहन बेटियों का भी गुज़र हुआ। इनकी हरकत देख कर वह नज़रे नीचे करके गुज़र गई। मगर इन हंगामा कर रहे युवाओं पर कोई असर नही।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts