National

सहारनपुर में बोली प्रियंका ‘भाजपा के नेता संविधान बदलने की बात क्यों कर रहे है’

शफी उस्मानी

डेस्क: सहारनपुर में हुई रैली में आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जमकर भाजपा नेताओं पर हमलावर हुई। उन्होंने सहारनपुर की चुनावी रैली में भाजपा नेताओं द्वारा संविधान बदलने की बात बार बार उठाये जाने पर सवाल उठाया और कहा कि बीजेपी के नेता संविधान बदलने की बात क्यों कर रहे हैं। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के सराहनपुर में कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद के लिए प्रचार करने पहुंची थीं।

समाचार एजेंसी एएनआई से प्रियंका गांधी ने कहा, ‘किसी को डरना नहीं चाहिए, कहने का मतलब क्या है। संविधान को बदलने की बात बीजेपी कर रही है। संविधान बदलेंगे तो आरक्षण का क्या होगा। ये जो अधिकार है देश में चाहे पीएम हो या फिर कोई किसान, वोट का जो अधिकार है उसका क्या होगा।’

प्रियंका गांधी ने कहा ‘यह चुनाव जनता का चुनाव होना चाहिए और जनता के मुद्दों पर बात होनी चाहिए। मोदी और भाजपा के नेता महंगाई की बात नहीं कर रहे, बेरोज़गारी पर बात नहीं हो रही। ध्यान भटकाने पर बात हो रही है।’ पीएम मोदी ने सोमवार को समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू देते हुए कहा था कि इस देश में किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts