Others States

बस्तर में कथित माओवादियों ने किया भाजपा नेता की हत्या

तारिक़ खान

डेस्क: छत्तीसगढ़ के बस्तर में संदिग्ध माओवादियों ने एक बीजेपी नेता की हत्या कर दी। यहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं। मंगलवार को ही सुरक्षाबलों ने कांकेर में 29 माओवादियों के एक मुठभेड़ में मारे जाने का दावा किया था।

पुलिस के अनुसार- नारायणपुर के फरसगांव के रहने वाले, पंचम दास मानिकपुरी के घर देर रात माओवादियों ने हमला बोला और दरवाज़ा तोड़ कर घर के भीतर घुस गए। पुलिस का दावा है माओवादियों ने मौके पर ही पंचम दास मानिकपुरी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। संदिग्ध माओवादियों ने घटनास्थल पर पर्चे भी फेंके हैं।

पर्चे में आरोप लगाया है कि पंचम दास मानिकपुरी पुलिस के गोपनीय सैनिक के रूप में काम कर रहे थे, इसलिए पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी ने उनकी हत्या कर दी। बस्तर में पिछले साल भर में भारतीय जनता पार्टी के आठ नेताओं की माओवादियों ने हत्या कर दी है।

चुनाव के समय माओवादियों के हमले आमतौर पर बढ़ जाते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के समय, बस्तर में ही चुनाव प्रचार के लिए गए बीजेपी विधायक भीमा मंडावी और उनके साथियों की संदिग्ध माओवादियों ने हत्या कर दी थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts