तारिक़ खान
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाख़िल कर दिया है। इस मौके पर उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। राहुल गांधी 2019 में इस सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 2019 के चुनावों में राहुल गांधी यूपी की अपनी पुरानी सीट अमेठी से चुनाव हार गए थे। वायनाड से नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात की।
नामांकन दाखिल करते वक़्त राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। प्रियंका से पत्रकारों ने पूछा कि क्या राहुल गांधी इस बार वायनाड सीट पर पांच लाख वोटों से जीतेंगे? इसके जवाब में प्रियंका बोलीं ‘हां होना चाहिए, क्यों नहीं?’
राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन साल 2019 में उन्हें इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार स्मृति इरानी से हार का सामना करना पड़ा था। रायबरेली सीट से सोनिया गांधी चुनाव जीतती रही हैं, उनकी जगह कांग्रेस किसे मैदान में उतारेगी? इस पर भी सबकी निगाहें हैं। सोनिया गांधी ने स्वास्थ्य कारणों से लोकसभा चुनाव ना लड़ने का फैसला किया है। सवाल पूछा जा रहा है कि क्या रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा चुनावी मैदान में उतर सकती हैं? कांग्रेस ने अब तक इस सवाल का जवाब नहीं दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…