मो0 कुमेल
डेस्क: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में लोकसभा की पांच सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी आमने-सामने आ गई हैं। दोनों दल विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का हिस्सा हैं। मगर सीटों के बँटवारे पर इन दोनों दलों के अलग सुर सुनाई दे रहे हैं। आज महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि 2019 जैसा माहोल है, उसके लिए हम सबको साथ चलना ज़रूरी है।
वहीं, उमर अब्दुल्लाह ने कहा, ‘हम जिसे भी सीटों पर उतारेंगे, वो अच्छे उम्मीदवार होंगे। अगर पांच की पांच सीटों पर उन्होंने अपने उम्मीदवार उतारने का फ़ैसला किया है तो मैं क्या कर सकता हूं। कश्मीर की तीन सीटों पर हमने महबूबा के फॉर्मूले के आधार पर ही सीटों का एलान किया। फैसला ये हुआ था कि जो जहां से जीता, वो वहीं से उम्मीदवार उतारेगा। हमने भी यही किया।’
महबूबा मुफ़्ती कहती हैं, ‘अगर उमर, फ़ारूक़ साहब को ये लगा कि पीडीपी की आवाज़ से बेहतर हमारे पास आवाज़ हैं, तो मुझे बता सकते थे। कह सकते थे कि हमारे लोग ज़्यादा बेहतर नुमाइंदगी कर सकते हैं। ‘देखिए हम किस चीज के लिए लड़ रहे हैं। हम तो लुट चुके हैं। अब हम संसदीय सीटों के लिए एक-दूसरे के कपड़े फाड़ें?’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…