Crime

पुलिस भी हो गई अचंभित जब महिला ने कहा ‘सर मेरी लेस्बियन बहु मुझसे ज़बरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाना चाहती है, मुझे मेरे पति से अकेले में मिलने भी नही देती है, प्रताड़ित कर रखा है’

जगदीश शुक्ला

डेस्क: अपनी लेस्बियन बहु से परेशान होकर एक सास ने बुलंदशहर पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी है. बहु की हत्कतो से प्रताड़ित सास का कहना है कि बहू अब मुझसे शादी करना चाहती है। सास ने वीडियो में खुलासा किया है कि जब वो अपनी बहू से दूरी बनाती है तो बहू उसको तरह तरह के अश्लील लेस्बियन वाले वीडियो मोबाइल में दिखाती है। बहू सास को कन्विंस करने की कोशिश करती है। बहू ने यहां तक कहा कि सास नहीं मानी तो खुदकुशी कर लूंगी।

ये पूरा मामला सामने तब आया जब किसी ने पीड़ित सास की सोशल मीडिया X पर एक वीडियो पोस्ट कर दी। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में देखा और साफ सुना जा सकता है कि सास अपना दुखड़ा जमाने को बता रही है। सास बता रही है कि इकलौते बेटे की शादी के बाद से ही बहू अजीब अजीब हरकतें करने लगी। मुझे कभी यहां चूमती है कभी वहां चूमती है। सास का इल्जाम है कि लेस्बियन बहू जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती है।

 लेस्बियन बहू की शिकायत लेकर सास पुलिस कार्यालय पहुंची तो पूरा मामला सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। मामला यूपी के बुलंदशहर का है। आरोप है कि लेस्बियन बहू अपनी सास को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रही है। वह सास और ससुर को अकेले में मिलने भी नहीं देती है। हैरानी की बात ये है कि सास से इश्क इस कदर सिर चढ़कर बोल रहा है कि बहू ने अपने पति से भी तलाक मांग लिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts