फारुख हुसैन
लखीमपुर-खीरी: खीरी जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। सिरफिरे प्रेमी ने हाथ-पैर बांधकर रेप किया और इसके बाद गुस्से में प्रेमिका के गाल पर लोहे की गर्म रॉड से जबरन अपना नाम AMAN लिख दिया।
पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। मगर वह अभी फरार है। पीड़िता ने बताया की वो दुकान पर सामान लेने गई थी। अमन ने लड़की को 19 तारीख के दिन मुंह दबाकर अपने घर उठा ले गया। पहले प्रेमिका के साथ गलत काम किया। अमन ने फिर गर्म रॉड से लड़की का चेहरा जला दिया और अपना नाम लिख दिया।
सबसे हैरानी की बात ये है कि आरोपी जब ये सब कर रहा था तब उसकी बहन और उसकी मां ने लड़की को पकड़ रखा था। लड़की चिल्लताती रही और कोई बचाने नहीं आया। युवती का कहना है कि हमें इंसाफ चाहिए, हम उसे लड़के को सजा दिलाना चाहते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…