एच0 भाटिया
बरेली: बरेली में एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई मारपीट की घटना में पिता पुत्र के द्वारा एक व्यापारी पुत्र को होटल की छत से नीचे फेके जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में पांच सितारा होटल की छत से युवक को धक्का दे दिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और जिसमें दोनों पक्षों के विवाद को देखा जा सकता है।
जिसके बाद आसपास के लोग सार्थक को अस्पताल ले गए। उनकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि उनके सीने और सिर पर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। सार्थक अग्रवाल के पिता संजय अग्रवाल ने कहा कि उनका आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि न तो उन्हें और न ही उनके बेटे को इस बारे में कोई जानकारी है कि वे लोग कौन थे।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मारपीट के बाद आरोपी ने सार्थक को थप्पड़ मारा और फिर छत से धक्का दे दिया। सार्थक के घायल होते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी पर नशे में होने का आरोप लगाया गया है। इज्जतनगर पुलिस ने मामले में सतीश अरोरा और उसके बेटे रिदम अरोड़ा पर मामला दर्ज किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…