देखे वायरल वीडियो: 5 स्टार होटल के पार्टी में जाम के बाद हुआ झाम, व्यापारी के बेटे सार्थक को होटल के छत से फेका नीचे, गंभीर रूप से घायल सार्थक का चल रहा इलाज, बाप बेटे के खिलाफ ऍफ़आईआर दर्ज

एच0 भाटिया
बरेली: बरेली में एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई मारपीट की घटना में पिता पुत्र के द्वारा एक व्यापारी पुत्र को होटल की छत से नीचे फेके जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में पांच सितारा होटल की छत से युवक को धक्का दे दिया गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और जिसमें दोनों पक्षों के विवाद को देखा जा सकता है।

UP : बरेली के होटल रेडिसन में व्यापारी नेता के पुत्र सार्थक अग्रवाल को मारपीट के बाद फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंक दिया। उसको गंभीर चोटें आई हैं।
दरअसल, होटल में एक फैमिली प्रोग्राम था। कुछ व्यापारी शराब पीए हुए थे। रिदिम अरोड़ा, सतीश अरोड़ा पर FIR हुई। pic.twitter.com/WEaRJxRSTR
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) April 21, 2024
जिसके बाद आसपास के लोग सार्थक को अस्पताल ले गए। उनकी हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि उनके सीने और सिर पर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। सार्थक अग्रवाल के पिता संजय अग्रवाल ने कहा कि उनका आरोपियों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि न तो उन्हें और न ही उनके बेटे को इस बारे में कोई जानकारी है कि वे लोग कौन थे।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि मारपीट के बाद आरोपी ने सार्थक को थप्पड़ मारा और फिर छत से धक्का दे दिया। सार्थक के घायल होते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी पर नशे में होने का आरोप लगाया गया है। इज्जतनगर पुलिस ने मामले में सतीश अरोरा और उसके बेटे रिदम अरोड़ा पर मामला दर्ज किया है।











