Crime

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला की गोली मार कर हत्या, आरोपी ने घटना के पहले लगाया था पिस्टल के साथ अपना व्हाट्सएप स्टेटस

आदिल अहमद

डेस्क: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महिला का नाम सरिता शर्मा बताया जा रहा है. उसको हमलावर ने कई गोलियां मारी। ज़ख्मी हालत में महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सको ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना का कारण छेड़खानी का विरोध बताया जा रहा है.

परिवारों वालों पुलिस को दी शिकायत में बताया की एक शख्स अपने साथियों के साथ मौके पर आया था। उसने सरिता शर्मा को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी सरिता शर्मा की बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था जिसका विरोध करने पर गोली मारी गई है।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर जांच की है। हैरानी की बात ये है कि कत्ल से पहले आरोपी ने वाट्सएप्प स्टेटस में पिस्टल लोड करने का वीडियो लगाया हुआ था। इस वीडियो में आरोपी पिस्टल लोड करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में पिस्टल के साथ कारतूस भी दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल आरोपी फरार है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts