Crime

Youtube पर शोहरत के लिए क्या क्या करते नवजवान: दिल्ली पुलिस ने स्पाइडर मैंन और स्पाइडर वोमेन को पकड़ा, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी

डेस्क: शौक भी अजीब चीज़ होती है। Youtube पर शोहरत पाने के लिए क्या कुछ आज कल के युवा नहीं करते है। ऐसे ही एक युवक और युवती को दिल्ली पुलिस ने स्टंट करने के आरोप में पकड़ा है। युवक स्पाइडर मैंन बने थे और युवती स्पाइडर वीमेन की ड्रेस में थी। न बाइक पर नंबर प्लेट और न ही लाइसेंस। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की कई धाराओं में चालान किया है।

दिल्ली पुलिस के द्वारका जिला पुलिस ने एक शख्स को स्पाइडर मैन की ड्रेस में बाइक चलाने और स्टंट करने के आरोप में पकड़ा है। उस बाइक में स्पाइडर मैन की ड्रेस में आदित्य नाम का युवक था और साथ में उसकी दोस्त अंजली भी थी। अंजली भी स्पाइडर वूमेन की ड्रेस पहने हुई थी। बताया जा रहा है कि ये दोनों Youtubers हैं।

जिस बाइक को ये चला रहे थे, वो बिना नंबर प्लेट की थी। साथ-साथ दोनों ने हेल्मट भी नहीं पहने थे। न तो ड्राइवर के पास लाइसेंस था और वो गलत तरीके से बाइक चला रहा था। पुलिस ने उनके खिलाफ Motor Vehicle Act और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चालान के साथ साथ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts