शफी उस्मानी
डेस्क: कासगंज का एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। जहा एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी को अपने दो प्रेमियों के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना के बाद डॉक्टर पति और उसके परिवार वालों ने पत्नी और उसके दोनों प्रेमियों की जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं, डॉक्टर पत्नी कासगंज जिले के एक सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर का पति काफी समय से अपनी पत्नी पर नजर रख रहा था। बुधवार को एक होटल में महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई।
जब इसकी जानकारी डॉक्टर पति को हुई तो वह पूरे परिवार के साथ होटल पहुंच गया और तीनों को एक साथ कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। पति ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसकी पत्नी के युवकों से अवैध संबंध थे। ससुराल वालों को समझाया और शिकायत की तो उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। करीब एक साल पहले महिला ससुराल छोड़कर कहीं और रहने लगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…