तारिक़ आज़मी
वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र में साजिद नामक एक व्यक्ति ने मस्जिद में नमाज़ अदा करने के बाद खुद को अपने लाइसेंसी असलहे से गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। वही दूसरी तरफ दालमंडी के प्लास्टिक कारोबारी दावर बेग का अभी भी कोई पता नहीं चला है। वह कई दिनों से गुमशुदा है। ये दो घटनाए भले आपको अलग अलग लगे, मगर दोनों के बीच कुछ तो नाता है।
बताते चले कि दुकान से निकल प्लास्टिक कारोबारी दावर बेंग (55) रहस्यमय ढंग गायब हो गये। यह घटना मंगलवार को सायंकाल हुई। देर रात पर न लौटने पर परिजनों ने उसके अपरहण किये जाने की आशंका जतायी। वही लक्सा थाने में उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही कारोबारी के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार लक्सा क्षेत्र के काजीपुर कला निवासी दावर बेंग की औरंगाबाद रोड नई सड़क मार्ग पर आधा दर्जन दुकाने है। वे प्लास्टिक के बड़े कारोबारी है। उनके छोटे भाई आशीक उर्फ राजू ने बताया कि बड़े भाई दावर बेंग दुकान पर गए थे। मंगलवार को मडुवाडीह निवासी बबलू (साजिद) का उनके मोबाइल पर साढ़े चार बजे करीब फोन आया कि एक करोड़ का माल आया है। आप खरीद ले, तो जवाब था कि मेरे पास इतना पैसा नहीं है। फिर बोला कि पड़ाव में आकर माल देख ले बाद में खरीद लेना।
वही परिजनों का दावा है कि आज जिस साजिद ने आत्महत्या किया है उसी ने गुमशुदा दावर को फोन करके पड़ाव माल देखने के लिए बुलाया था। जबकि दूसरी तरफ अभी पुलिस कुछ भी इस मामले में नही बोली है। वैसे पुलिस साजिद के मामले में जहा तफ्तीश कर रही है। वही दावर के गुमशुदगी प्रकरण में भी सीसीटीवी फुटेज को तेज़ी से खंगाला जा रहा है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…