तारिक़ खान
डेस्क: राजस्थान के दौसा स्थित एक गाँव में सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। दौसा स्थित लालसोट के राहुवासा थाना क्षेत्र के इस गाँव में एक युवक सेक्स उत्तेजक गोलियों का सेवन कर एक दिव्यांग महिला के घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दरमियान दिव्यांग महिला शोर न मचा सके तो आरोपी ने उसके मुह में कपडा ठूस दिया था।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के दौसा स्थित लालसोट के राहुवास थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग शादीशुदा महिला के साथ घर में घुसकर हीरा लाल नामक आरोपी ने रेप किया गया। आरोपी युवक उत्तेजक गोलियां लेकर कमरे में घुस गया और विवाहिता के साथ रेप किया। विवाहिता शोर न मचाए, इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया।
हालांकि, जब महिला ने किसी तरह मुंह से कपड़ा हटाया और चिल्लाई तो घर के सभी लोग उसके कमरे की ओर भागे। गुस्साए परिजनों ने आरोपी युवक को अर्धनग्न कर रात भर घर के खंभे से रस्सी बांध कर रखा और उसके सिर के बाल काट दिए। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है, जिस पर पुलिस ने मेडिकल व अन्य कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…