आदिल अहमद
डेस्क: गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के बेतिया में कहा कि विपक्ष के नेता ‘घुसपैठिए’ वोट बैंक के डर की वजह से प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए। जिसका जवाब देते हुवे राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा है कि जिनको अमित शाह ‘घुसपैठिए’ कहते हैं वो देश के नागरिक हैं।
कपिल सिब्बल ने कहा कि ‘आपके (अमित शाह) बयान का मतलब ये है कि देश के नागरिक घुसपैठिए हैं। आप गृह मंत्री हो देश के आपने संविधान की शपथ ले रखी है कि आप किसी से भेदभाव नहीं करेंगे। आप अपने ही नागरिक को घुसपैठिया बोल रहे हैं।’
कपिल सिब्बल ने कहा, ‘देश का गृह मंत्री ये बात करे तो दो ही बातें हो सकती है। पहली ये कि चार जून को नतीजे आएं तो आप हार रहे हैं। आप हार रहे हैं इसलिए सांप्रदायिक माहौल बना रहे हैं। या फिर मन में अपने ही नागरिकों के लिए जहर है।’
अमित शाह ने रविवार को बिहार के बेतिया में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘उनकी (राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) वोटबैंक घुसपैठिए हैं और उसी वोटबैंक के डर से वो प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए। जो राम की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए, उनसे हिसाब मांगा जाना या नहीं मांगा जाना चाहिए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…