अनिल कुमार
पटना: बिहार के सारण में पांचवे चरण में मतदान होने के बाद तनाव बढ़ गया है। मंगलवार सुबह दो गुटों में फ़ायरिंग हुई है जिसमें चंदन राय नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि मनोज यादव के और गुड्डू यादव नाम के दो लोगों घायल हुए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफ़र किया गया है।
इस पूरे बवाल के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सारण के डीएम अमन समीर और सारण एसपी गौरव मंगला भी मौके पर मौजूद है। पुलिस को लोगों को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा है। सारण एसपी गौरव मंगला ने स्थानीय मीडिया से कहा है, ‘कल चुनाव के बाद जो विवाद हुआ था, ये घटना उसी की प्रतिक्रिया में हुई है। जांच की जा रही है छपरा में दो दिन के लिए इंटरनेट बंद किया गया है और बीजेपी नेता रमाकांत सोलंकी को गिरफ्तार किया गया है।’
सारण से रोहिणी आचार्य आरजेडी प्रत्याशी है और लालू प्रसाद यादव की बेटी हैं। रोहणी आचार्य लालू यादव की वह बेटी है जिन्होंने अपने पिता को अपनी किडनी दिया है। हिंसा पर रोहिणी आचार्य ने कहा, ‘भाजपा के लोग डरे हुए हैं? लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। भाजपा वाले गुंडों पर एफ़आईआर होनी चाहिए। एक उम्मीदवार के तौर पर हमें हर बूथ पर जाने का अधिकार है। मैं वहां देखने गई थी कि कितनी पोलिंग हुई है। एक बूथ में बीजेपी के गुंडे अंदर बैठे थे…. मुझे भद्दी-भद्दी गालियां दी गई हैं। मुझपर जान लेवा हमला हुआ है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…