Others States

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर अश्लील टिप्पणी मामले में चुनाव आयोग ने कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज और भाजपा नेता अभिजीत गंगोपाध्याय पर लगाया 24 घंटे तक प्रचार न करने की रोक

आदिल अहमद

डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ अश्लील टिप्पणी के आरोप में चुनाव आयोग ने कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व जज और राज्य की तमलुक सीट पर भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी है।

यह रोक मंगलवार शाम पांच बजे से प्रभावी है। तृणमूल कांग्रेस ने आयोग से इस मामले की शिकायत की थी। उसके बाद ही आयोग ने यह फैसला किया है। आयोग ने भाजपा उम्मीदवार की टिप्पणी की निंदा भी की है। इससे पहले एक चुनावी सभा में ममता बनर्जी के ख़िलाफ़ टिप्पणी के लिए आयोग ने अभिजीत को 17 मई को नोटिस भेजा था।

उसमें कहा गया था कि तय समय के भीतर इसका जवाब नहीं मिलने की स्थिति में आयोग एकतरफा कार्रवाई करेगा। अभिजीत ने 20 मई को उस नोटिस का जवाब दिया था। अभिजीत ने बीते बुधवार को हल्दिया की एक सभा में भाषण के दौरान अश्लील टिप्पणी की थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts