ईदुल अमीन
डेस्क: कहा जाता है ‘इश्क पर जोर नही है ये वो आतिश ग़ालिब, कि लगाये न लगे, और बुझाए न बुझे’। ऐसा ही इश्क नाबालिग साली और जीजा को हुआ और दोनों अपने घर को छोड़ कर मथुरा से नोएडा आ गये। जहा दोनों ने अपने किराय के कमरे में एक साथ ज़हर खाकर जान दे दिया। ज़हर खाने की खबर मिलते ही मकान मालिक ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि दोनों युवक युवती रिश्ते में जीजा साली थे। साली अपने जीजा से प्यार करती थी। दोनों शुक्रवार को ही मथुरा से ग्रेटर नोएडा भागकर आ गए थे।
पुलिस के अनुसार यह बयान देने के कुछ ही देर बाद नाबालिग साली की भी मौत हो गई। घर में जीजा साली की मौत के बाद लोग सदमे में हैं। धर्मेंद्र की पत्नी का कहना है कि उसे इस रिश्ते के बारे में जानकारी नहीं थी। पति की मौत के बाद भी पत्नी ने अपनी बहन यानी मृतक की साली को जमकर कोसा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शवो को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
इस मामले में पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि ‘10 मई 2024 को देर रात्रि थाना ईकोटेक तृतीय क्षेत्रान्तर्गत पीआरवी पर सूचना प्राप्त हुयी की हबीबपुर पानी की टंकी के पास टावर वाली गली में किराए पर रह रहे धर्मेंद्र पुत्र जगनदास ग्राम माधुरी कुंड थाना गोवर्धन जिला मथुरा उम्र 24 वर्ष व उसके साथ रहने वाली लडकी ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है। मकान मालिक ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया उपचार के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई है। मकान मालिक ने बताया कि कल ही यह दोनों किराये पर आये थे तथा पुलिस द्वारा लडकी के परिजनों से फोन द्वारा वार्ता की गयी तो जानकारी हुयी की यह दोनों रिश्ते में जीजा-साली लगते है। लडके के परिजनों को भी सूचित किया गया है, मृतको के शव का पंचायतनामा भरकर अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।‘
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…