आदिल अहमद
डेस्क: भारत के आम चुनावों में तीन चरणों का मतदान हो चुका है और अब 13 मई को चौथे चरण का मतदान होगा। इस दरमियान चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार निशाना साध रही हैं। इससे पहले एक भाषण में उन्होंने कहा था कि मोदी जी बहकी-बहकी बातें करते हैं, लोगों से कहते हैं कि कांग्रेस आ गई तो उनकी भैंस ले लेगी।
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘मोदी जी का सम्मान खोखला है, सिर्फ़ बोलने की बातें हैं, सिर्फ़ वोट लेने के लिए बातें हैं, कोई वज़न नहीं है उनकी बातों में, कहते हैं मैं अकेला लड़ रहा हूं भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़। आप और अकेले, कैसे? सारी सत्ता आपके पास है, सारे साधन आपके पास हैं, आपके ही लोग कहते हैं कि आप दुनिया के सबसे बड़े नेता हैं। दुनिया के सभी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री आपके साथ हैं, और आप कहते हैं कि आप अकेले हैं।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, ‘मंच पर आते हैं चुनाव के समय और रोने लगते हैं बच्चे की तरह। कहते हैं मुझे गाली दी। अरे हिम्मत करिए मोदी जी, सार्वजनिक जीवन है। हिम्मत करिए। इंदिरा जी से सीखिये, उस दुर्गा रूपी महिला से सीखिए जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। उनसे सीखिए क्या होती है हिम्मत, क्या होती है दृढ़ता और क्या होती है वीरता। लेकिन आप उनसे नहीं सीख सकते क्योंकि आप उन जैसी महिला को देशद्रोही कहते हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…