ईदुल अमीन
डेस्क: जिस आयु में किशोर और किशोरियों को शिक्षा और खेल कूद के अलावा कुछ अन्य जानकारी नहीं रहती है, अब ऐसा समय विपरीत आ गया है कि उस कच्ची उम्र के बच्चे बड़े बड़े अपराध कर बैठ रहे है, जिसमे दुष्कर्म जैसे घटनाए भी शामिल है। ऐसा ही एक मामला आंध्रा प्रदेश में सामने आया है, जहाँ एक कक्षा 7 की छात्रा के संग कक्षा 10 के छात्र ने स्कूल परिसर में दुष्कर्म किया।
यह घटना बीती 15 मई को हुई थी लेकिन हाल ही में प्रकाश में आई है। केस रजिस्टर होने के बाद इस मामले में पुलिस ने 22 साल के बाले बालासुब्रमण्यम, 28 साल के गंटाशाला चंद्रशेखर, 19 साल के पेद्दिरेड्डी धर्मतेजा और 20 साल के जयमंगला हरि कृष्ण को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘नाबालिक लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि गिरफ्तार लोगों को रिमांड पर भेज दिया गया।‘
नाबालिग पीड़िता और किशोर एक दुसरे के जानने वाले थे। वह किताबें लेने के लिए एलुरु जिले के मंडावल्ली मंडल के चिंतापाडु गांव के सरकारी स्कूल में गए थे। पुलिस ने कहा कि कक्षा सात की छात्रा को अकेला देखकर कक्षा 10 का छात्र उसे स्कूल में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने रेप का वीडियो बनाया।
जिसके बाद इस वीडियो क्लिप को कई लोगों के साथ साझा किया। लड़की के माता-पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया जिसके बाद चार लोगों को रेप के साथ साथ विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…