Crime

उफ़ ये शक का कीड़ा…! प्रेमिका अपने भाई के साथ निकली थी घर से, प्रेमी ने उसके भाई को नया आशिक समझ दोनों भाई बहन की धारदार हथियार से कर दिया हत्या, चढ़ा रणजीत पुलिस के हत्थे

मो0 कुमेल

डेस्क: महाराष्ट्र के बारामती के पास फलटण तालुका में सगे भाई बहन की शनिवार रात को किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। इस घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस डबल मर्डर मामले की गुत्थी सुलझा कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त मृतक युवती का बॉय फ्रेंड है और अपने भाई के साथ जा रही गर्ल फ्रेंड को देख कर उसको शक हुआ कि वह किसी और के इश्क में फंस गई है। जिसके बाद उसने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। फिर उसके भाई की हत्या कर दी।

सुमित तुकाराम शिंदे और शीतल सगे भाई बहन थे। शीतल अपने पति को छोड़कर मायके रह रही थी। इस दौरान रणजीत फालके नाम के शख्स के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। शनिवार देर रात को शीतल अपने घर के बाहर निकली तो उसके प्रेमी को लगा कि वह किसी दूसरे युवक से मिलने जा रही है।

प्रेमिका के चाल चलन पर शक करने वाले रणजीत ने धारदार हथियार से शीतल की हत्या कर दी। शीतल का भाई भी अंधेरे में साथ जा रहा था, लिहाजा रणजीत शीतल के भाई सुमित का भी कत्ल कर दिया। रणजीत को शक था कि शीतल इसी अनजान शख्स को मिलने गई थी। यूं समझ लीजिए कि भाई को प्रेमी समझ कर रणजीत ने सुमित की भी हत्या कर दी थी।

सुबह जब दोनों भाई बहन की लाश मिली तब पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तब तक पुलिस ने अलग-अलग जगह पर टीम भेज कर रणजीत को गिरफ्तार कर लिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts