तारिक़ आज़मी
डेस्क: आज तीसरे चरण के दौरान संभल में मतदान हो रहा है। इसके अलावा यूपी की नौ और सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। संभल से समाजवादी पार्टी के टिकट पर दिवंगत सांसद शफ़ीकुर्रहमान बर्क़ के पोते ज़ियार्रहमान बर्क़ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं। ज़ियाउर्रहमान बर्क़ ने ज़िला प्रशासन से मतदाताओं के साथ ज़बरदस्ती किए जाने की शिकायत की है।
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुवे है जिनमें लोग अपने साथ मारपीट किए जाने और पहचान पत्र छीने जाने का आरोप लगा रहे हैं। कई लोगों का आरोप है कि पुलिसबलों ने उनके पहचान पत्र छीन लिए और मारपीट कर पोलिंग बूथ से भगा दिया। ज़ियाउर्रहमान बर्क़ ने ज़िला प्रशासन से मतदाताओं के साथ ज़बरदस्ती किए जाने की शिकायत की है।
ज़ियाउर्रहमान ने कहा है, ‘पुलिस प्रशासन पार्टी बनकर काम कर रहा है। मतदाताओं की पर्ची छीनी जा रही है। वोट नहीं डालने दिए जा रहे हैं।’ इस संबंध में संभल के ज़िलाधिकारी जो निर्वाचन अधिकारी भी हैं ने कहा कि ‘इस संबंध में अधिक जानकारी लेकर ही वो कुछ कह सकेंगे।’
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस तरह की घटनाओं की सूचना पर कहा है कि ‘बीजेपी के लोग बूथ कैप्चर करने की कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा।’
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘उम्मीद करता हूं कि चुनाव आयोग को जो शिकायत मिल रही है उस पर एक्शन लेगा। कई जगहों से सूचना मिल रही है कि बीजेपी के कार्यकर्ता बूथ कैप्चर करने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआती दौर में वो एजेंट नहीं बनने दे रहे थे। मैंने यहीं एक अधिकारी को देखा है,’
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा ‘ जब मैं गाड़ी से आया तो उसे होश ही नहीं था कि वो क्या कर रहा है, लोगों से गाली-गलौज कर रहा है। पोलिंग बूथ के बाहर पुलिस नहीं चेक कर सकती है कि किसने वोट डाला है, किसने नहीं। मतदाताओं से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में वोट डालें और इस सरकार को हटाएं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…