शफी उस्मानी
वाराणसी: आज मगलवार बनारस व्यापार मंडल के महामंत्री युवा नेता अजहर आलम ‘अज्जू’ ने अपने दर्जनों साथियों सहित कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अजहर आलम अज्जू और उनके दर्जनो साथियों को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया।
इस अवसर पर अजहर आलम ‘अज्जू’ ने कहा कि ‘मैं व्यापारी हितो के लिए हमेशा संघर्ष करता हु। मेरी विचारधारा गांधीवादी है। इस गांधीवादी विचारधारा का मेल कांग्रेस से खाता है। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जो एक संघर्षशील नेता है और ज़मीनी स्तर पर आवाम के लिए काम करते है, को व्यापारियों के दुःख दर्द भली भांति मालूम है। उनके साथ मिल कर व्यापारियों के अधिकार हेतु संघर्ष करना है।’
आगामी लोकसभा चुनावो पर अपने विचार व्यक्त करते हुवे अज्जू ने कहा कि ‘तीसरे चरण के मतदान ने यह साफ़ कर दिया है कि भाजपा की बिदाई हो रही है। भाजपा सरकार ने पिछले दस सालो में कोई उपलब्धि के काम नही किये है, इसीलिए उनको हिन्दू मुस्लिम मुद्दे पर वोट मांगने पड़ रहे है। व्यापारी भी इस सरकार में खुश नही है। जिसके कारण व्यापारी वर्ग का भी झुकाव कांग्रेस के तरफ है। इस बार वाराणसी में पीएम की राह इतनी आसान नही होगी जितनी पिछले दो बार हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…