अनिल कुमार
पटना: झारखण्ड की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित अमरोरा गाँव के पास एक बुज़ुर्ग पर गाय तस्करी का आरोप लगा कर तीन युवको राजेश दुबे, राहुल दुबे और काशीनाथ ने ज़ुल्म का कहर ढाह दिया। ज़ुल्म की इन्तेहा खत्म करते हुवे बुज़ुर्ग को बाइक में बाँध का घसीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। एक आरोपी काशीनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
सतेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि ‘प्राथमिकी के अनुसार, राहुल दुबे, राजेश दुबे और काशीनाथ भुइयां नाम के तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे। उन्होंने बुजुर्ग को रोका और उस पर गाय की तस्करी में शामिल होने का आरोप लगाया। वहीं बुज़ुर्ग के साथ मारपीट की पूरी घटना का एक वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है।
तीनों ने बुजुर्ग को नंगा कर मोटरसाइकिल से बांध दिया। राम ने एफआईआर में बताया, ‘वे मुझे कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए और सड़क पर छोड़कर भाग गए। बुजुर्ग को इलाज के लिए बंशीधर नगर ऊंटारी अनुमंडल अस्पताल लाया गया। सिंह ने बताया कि काशीनाथ भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…