मो0 कुमेल
डेस्क: एटा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक द्वारा कुल 8 बार वोट डालने का दावा किया जा रहा है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुवे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत किया है, जिसके बाद नया गांव थाने में एआरओ प्रतीत त्रिपाठी की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते वीडियो में एक युवक EVM के पास खड़ा है। वह इस वीडियो में 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है। PNN24 न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि फर्रुखाबाद लोकसभा के अलीगंज विधानसभा में बूथ संख्या-343 ग्राम खिरिया पमारान पर नाबालिग युवक ने 8 बार भाजपा के पक्ष में वोट डाला है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है केस दर्ज हो गया है जांच के बाद कार्यवाई की जाएगी।
वीडियो वायरल होने के बाद कई विपक्षी दलों ने एक्स पर ट्विट किया। कांग्रेस ने लिखा कि चुनाव आयोग जी, देख रहे हैं। एक लड़का 8-8 बार वोट कर रहा है। इसी विडियो को एक्स पर डालते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तो भाजपा की बूथ कमेटी, दरअसल लूट कमेटी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…