मो0 कुमेल
कानपुर: छोटी छोटी बाते जिसको इंसान नज़रंदाज़ कर सकता है, मगर सहनशीलता की कमी के कारण कितना बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है, इसका जीता जागता उदहारण कानपुर में देखने को मिला। जहा कानपुर देहात के रानियाँ थाना क्षेत्र में गोलगप्पे (पानी के बताशे) खाने के विवाद में जमकर मारपीट हुई और गोली चली। दो बार हुई इस दो पक्षो की झड़प में लगभग एक दर्जन लोग घायल हुवे है।
ये आपसी ढिशुम ढिशुम देखते देखते बड़े बवाल में बदल गई, और बवाल बढ़ गया। दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। भीड़ में जो लोग मौजूद थे उन्होंने भी लगे हाथ अपने हाथ सेक डाले। इस दौरान अनियंत्रित भीड़ ने चौराहे पर मौजूद दुकानों और घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। पुलिस को सूचना मिली और मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद महिलाओं ने पुलिस पर हमला करना शुरू कर दिया।
इसके बाद नीलम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कई लोगों को इसमें गिरफ्तार किया है। केस दर्ज कराए जाने के बाद दूसरे पक्ष की दुकान पर सैकड़ों की संख्या में आए लोगों ने हमला कर दिया। उनका कहना था कि उनके खिलाफ गलत रिपोर्ट लिखाई गई है, इस दौरान दुकान के आसपास जो भी मिला उसे पीटा गया।
छत पर मौजूद दुकान मालिक रवि गुप्ता ने अपनी बंदूक निकाली और फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग के वायरल होते वीडियो में बवाल देखा जा सकता है कि छत से फायरिंग हो रही है और नीचे से दूसरा पक्ष पत्थरबाजी कर रहा है। इस विवाद में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस दावा कर रही है कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी है और इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…