आदिल अहमद
डेस्क: कर्नाटक पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को समन जारी किया है। दोनों ही नेताओं को सात दिनों के भीतर बेंगलुरु के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में पेश होना होगा। रमेश बाबू नाम के एक शख़्स ने बीते 5 मई को बीजेपी कर्नाटक के एक्स हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई थी।
कर्नाटक बीजेपी के इस वीडियो में मुस्लिमों को आरक्षण दिए जाने को लेकर किए जा रहे दावों के संदर्भ में कांग्रेस को घेरा गया था। वीडियो में एक तरह से दावा किया गया है कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को मिलने वाले आरक्षण में सेंध करके मुसलमानों को देना चाहती है। जबकि कांग्रेस की ओर से मुसलमानों को आरक्षण देने की कोई बात नहीं की गई है। कांग्रेस ने बीजेपी के इस वीडियो के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…