फारुख हुसैन
लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मौजूदा सांसद और केंद्रीय गृह मंत्री अजय मिश्रा टेनी के प्रचार में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि अगर ग़लती से भी इंडिया गठबंधन की सरकार आई, तो राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लग जाएगा।
गृहमंत्री ने राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए कहा, ’70 साल से कांग्रेस पार्टी कोर्ट के केस के बहाने धोखा देती रही। मोदी जी को आपने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया तो केस भी जीता, भूमि पूजन भी किया और 24 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर के जय श्रीराम कर दिया। और जब प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी तो ट्रस्ट वालों ने अखिलेश, डिंपल, राहुल, प्रियंका, सोनिया, खड़गे… सबको निमंत्रण दिया मगर वो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं गए। क्योंकि वो अपने वोट बैंक से डरते हैं।’
फिर अमित शाह ने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा, ‘उनका वोट बैंक कौन है, जानते हो न? आप नहीं हो, इस मुग़ालते में मत रहना।’ बताते चले कि एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में राम गोपाल यादव से पूछा गया कि प्रधानमंत्री राम मंदिर में दर्शन नहीं करने को बड़ा मुद्दा बता रहे हैं। वो कह रहे हैं कि ये राम का अपमान है। इस पर सपा नेता ने कहा, ‘हम रोज़ राम के दर्शन करते हैं।‘
उन्होंने कहा था कि ‘वो मंदिर तो बेकार का है। मंदिर ऐसे बनाए जाते हैं? मंदिर ऐसे नहीं बनते। पुराने मंदिर देख लीजिए कैसे बनते हैं, दक्षिण से लेकर उत्तर तक। राम मंदिर का नक्शा ठीक नहीं बना है। वास्तु के लिहाज़ से ठीक नहीं बनाया गया है उसे।’ सपा सांसद अपने इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं के निशाने पर हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…