National

आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने किया नरेंद्र मोदी के शपथपत्र में भ्रामक सूचना के आधार पर पर्चा निरस्त की मांग

अनुराग पाण्डेय

वाराणसी: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी तथा चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दाखिल किए गए शपथपत्र के आधार पर उनका पर्चा खारिज किए जाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने शपथपत्र में अपनी पत्नी का नाम तो दिया है किंतु पत्नी से जुड़ी अन्य जानकारी के संबंध में ज्ञात नहीं (not known) अंकित किया है। इनमें पत्नी के व्यवसाय तथा आय के साधन भी सम्मिलित थे।

अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि प्रत्येक प्रत्याशी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने पति-पत्नी और आश्रितों की पूरी सूचना प्रस्तुत करेंगे और इसमें कोई भी प्रत्याशी अपवाद नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार आधी-अधूरी सूचना प्रथमदृष्टया दोषपूर्ण तथा पर्चा खारिज करने का ठोस आधार दिखता है। अमिताभ ठाकुर ने इन आधार पर नरेन्द्र मोदी का नामांकन निरस्त करने की मांग किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts