आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने किया नरेंद्र मोदी के शपथपत्र में भ्रामक सूचना के आधार पर पर्चा निरस्त की मांग

अनुराग पाण्डेय
वाराणसी: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी तथा चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दाखिल किए गए शपथपत्र के आधार पर उनका पर्चा खारिज किए जाने की मांग की है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि प्रत्येक प्रत्याशी से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने पति-पत्नी और आश्रितों की पूरी सूचना प्रस्तुत करेंगे और इसमें कोई भी प्रत्याशी अपवाद नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकार आधी-अधूरी सूचना प्रथमदृष्टया दोषपूर्ण तथा पर्चा खारिज करने का ठोस आधार दिखता है। अमिताभ ठाकुर ने इन आधार पर नरेन्द्र मोदी का नामांकन निरस्त करने की मांग किया है।











