आफताब फारुकी
डेस्क: जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के ख़िलाफ़ कर्नाटक सरकार की विशेष जांच टीम यानी एसआईटी ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के कथित यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप हैं और एसआईटी इसी मामले की जांच कर रही है। उधर, एक और महिला ने जेडीएस सांसद के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है।
एचडी रेवन्ना ने अधिकारियों से कहा है कि वो आज पेश होंगे। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कलबुर्गी में संवाददाताओं से कहा, ‘अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।’ वहीं, एक और महिला शिकायतकर्ता के सामने आने पर गृहमंत्री ने कहा, ‘मैं उन सभी पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त करता हूं कि वे आगे आएं और अपनी शिकायत दर्ज कराएं और सरकार उन्हें पूरी सुरक्षा देगी।’ लुकआउट नोटिस का मतलब होता है कि इसमें शामिल व्यक्ति को विदेश से लौटते ही किसी भी हवाई अड्डे या बंदरगाह से गिरफ़्तार किया जा सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…