ईदुल अमीन
वाराणसी: वाराणसी में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो आयोजित हुआ। लंका से लेकर विश्वनाथ मंदिर तक चले इस रोड शो के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर ज़मीनी स्तर पर मेहनत किया। वही प्रशासन ने भी जमकर पसीना बहाया और मुस्तैदी दिखाई।
वही आदिल खान ने हमसे बात करते हुवे बताया कि शाम को प्रधानमंत्री का रोड शो आयोजित था। इस रोडशो के पहले ही चौक इस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुझे मेरे आवास से ले जाकर चौक थाने पर निगरानी में बैठा लिया। रोड शो समाप्त होने के बाद मुझे थाने से बाहर आने दिया गया।
आदिल खान ने कहा कि वार्ड 69 की दुर्दशा के बारे में मैं प्रधानमंत्री को अवगत करवाना चाहता था। मगर मेरी लोकतंत्र में आवाज़ को दबा दिया गया। आखिर कैसा लोकतंत्र है ये? कहा का इन्साफ है। विपक्ष को दबाया और कुचला जा रहा है। वो समझते है कि हमारी आवाज़ को दबा देंगे। मगर मैं साफ़ साफ़ कहना चाहता हु कि संघर्ष मेरी विरासत है। मैं संघर्ष करता रहूँगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…