एच0 भाटिया
डेस्क: मुजफ्फरनगर में अंधविश्वास के चलते दो बच्चों की बलि चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस घटना में बच्चों की हत्या के पीछे उनकी चाची का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी मौसी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल तांत्रिक अभी भी फरार है।
मामले की आगे जांच करने पर पुलिस को पता चला कि इससे पहले 24 अप्रैल को मृतक बच्चे के पांच साल के भाई की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उस वक्त परिवार वालों को लगा कि बच्चे की मौत किसी बीमारी की वजह से हुई होगी और इसलिए उन्होंने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि दोनों बच्चों की हत्या अंधविश्वास के चलते की गई है।
मासूम बच्चों की हत्या के पीछे अंधविश्वास को मुख्य कारण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि चाची ने अपने सिर से भूत उतारने के लिए ये हत्याएं कीं। जांच में तांत्रिक की संलिप्तता भी सामने आयी है। इस मामले की गहन जांच के बाद पुलिस ने बच्चों की चाची और चाची की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…