तारिक़ आज़मी
वाराणसी: वह अपनी रोज़ी रोटी लोगो को भवन के निर्माण का ठेका दिलवा कर कमीशन लेकर चलाता था। उसके कमाई से उसके परिवार का भरण पोषण हो रहा था। ऐसा ही एक ठेका उसने सोहराब को दिलवाया था। जिसका कमीशन उसको मिलना था। वह रोज़ सोहराब से अपने कमीशन के पैसो का तकादा करता मगर सोहराब उसको टाल देता था। आज आखिर में उसको पैसे तो नही मिले मगर सोहराब ने उसको मौत ज़रूर दे दिया।
मिली जानकारी के अनुसार इज़हार अहमद (35) उर्फ़ बाबर भवन निर्माण हेतु ठेके दिलवाने का काम करता था। ठेकेदार से ठेके के बदले कमीशन लेता था। इसी क्रम में उसने कचहरी स्थित संजय सिंह के भवन निर्माण का ठेका मंडुआडीह निवासी सोहराबुद्दीन को दिलवाया था। इस ठेके के बदले कथित रूप से 50 हज़ार रूपये कमीशन तय पाया गया था। भवन पर काम शुरू हो चूका था और अधिकतर कार्य हो चूका था। मगर सोहराबुद्दीन की नियत पैसे देने की शायद नही थी।
मृतक बाबर जब जब तकाजा करता सोहराबुद्दीन के द्वारा उसको टाल दिया जाता था। इसी क्रम में आज अहल-ए-सुबह सोहराब के द्वारा निर्मित हो रहे उस भवन पर अपने पैसे का तकाजा करने के पंहुचा। जहा पैसे के लिए तकाजा करने पर सोहराबुद्दीन ने बल्ली से मार मार कर उसको मरणासन्न कर दिया। मरणासन्न अवस्था में भवन पर काम कर रहे मजदूर बाबर को लेकर मंडलीय चिकित्सालय पहुचे, जहा दौरान-ए-इलाज बाबर की मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है और आरोपी की तलाश जारी कर दिया है। बताया जाता है कि आरोपी घटना कारित कर मौके से फरार हो गया। अहल-ए-सुनाह हुई घटना से सनसनी फ़ैल गई। वही घटना की सुचना पाकर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…