ईदुल अमीन
वाराणसी: आज वाराणसी के घाट पर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब गंगा स्नान के दौरान डूबने से 3 युवकों की मौत हो गई। नहाते समय एक दोस्त गहरे पानी में जाने से डूबने लगा तो उसे बचाने के चक्कर में एक-एक कर तीनों डूब गए। जबकि दो दोस्त मौके से घबराकर भाग निकले। घटना के बाद से हड़कंप मच गया। यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर हुई है।
गौरतलब हो कि राजघाट के मुकाबले रानी घाट, प्रह्लाद घाट, सक्का घाट, गोला घाट और त्रिलोचन घाट पर पानी ज्यादा गहरा है। जिसके कारण तैराकी नहीं जानने वालों की मौत हो जाती है। लकी, सनी और साहिल भी तैरना नहीं जानते थे। घटना की जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवकों के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
इस्पेक्टर आदमपुर ने बताया कि मृतकों में लकी प्रसाद (17), सनी (19) और साहिल (18) निवासी हनुमानपुर डीडीयू नगर शामिल हैं। घटना के वक्त उनके साथ दो अन्य साथी रितेश व सिट्टू भी मौजूद थे। अपने दोस्तों को डूबता देख दोनों मौके से घबरा कर भाग गए।
घटना की सूचना घाट पर मौजूद मल्लाहों ने पुलिस को दी। मंगलवार सुबह आदमपुर पुलिस ने एनडीआरएफ और निजी गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शव को बाहर निकाला और पांडेयपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं घटना की जानकारी पाकर मृत युवकों के परिजन रोते- बिलखते अस्पताल पहुंचे। घर के लाडलों का शव देख परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…