ईदुल अमीन
डेस्क: दक्षिणी इटली के तटों के पास दो जहाज़ दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई और 60 से ज्यादा लोग लापता है। ये जानकारी मौके पर मौजूद रेस्क्यू करने वाली टीम ने दी हैं। जर्मनी की चैरिटी संस्था रेस्क्यूशिप का कहना है कि सोमवार को लैम्पड्यूसा आइलैंड पर उन्होंने 51 लोगों को डूबने से बचाया। साथ ही एक लकड़ी की नाव भी निकाली और डेक के निचले हिस्से में 10 शव भी उन्हें मिले।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संस्था यूएनएचआरसी, इंटरनेशल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन और संयुक्त राष्ट्र की बच्चों के लिए काम करने वाली एजेंसी यूनिसेफ़ ने साझा बयान में कहा कि ‘लीबिया के तट से निकले इस जहाज पर सीरिया, मिस्त्र, पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग सवार थे।’
गौरतलब हो कि भूमध्य सागर दुनिया में सबसे ज़्यादा ख़तरनाक रास्तों में एक माना जाता है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक इस रास्ते पर साल 2014 से लेकर अबतक 23 हज़ार 500 लोग या तो मारे गए हैं या लापता हो गए। इस दुर्घटना में अब तक कुल 11 की मौत और 60 के लापता होने की संख्या इसमें शामिल नही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…