आफताब फारुकी
डेस्क: बिहार के सीतामढ़ी से नवनिर्वाचित जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा है कि मुसलमानों और यादवों ने उन्हें वोट नहीं दिया, इसलिए वो उनके लिए कुछ नहीं करेंगे। उनके इस बयान की आलोचना हो रही है। ना सिर्फ़ आरजेडी बल्कि उनकी खुद की पार्टी के बांका से सांसद गिरिधारी यादव ने भी उनसे मांफ़ी की मांग की है।
इस आयोजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा, ‘मैंने जो कहा है, उस पर अब भी कायम हूं, मैं ये काफ़ी समय से कह रहा हूं। मैंने 25 साल तक लोगों के लिए बिना भेदभाव के काम किया है।’ हालांकि यादव और मुसलमानों ने उनके लिए वोट नहीं किया वो इस नतीजे पर कैसे पहुंचे इसका कोई तर्क उन्होंने नहीं दिया।
ठाकुर की बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘हम ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करते हैं। उनकी टिप्पणी अपमानजनक,जातिवादी और धर्म विरोधी है। यह उनके सामंतवादी रवैये को दिखाता है।’ वहीं उनकी पार्टी के ही सांसद गिरिधारी यादव ने कहा है कि वो ठाकुर के बयान की निंदा करते हैं और उन्हें तुरंत माफ़ी मांगनी चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…