National

ज़मानत के बाद पहली बार जनसभा को संबोधित करते हुवे बोले झारखण्ड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ‘सच्चाई छिप नही सकती, वह उभर कर सामने आती है, हम वीरो के पुत्र है कोई डरा नही सकता’

आदिल अहमद

डेस्क: कथित ज़मीन घोटाला मामले में झारखंड हाई कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद जेएमएम के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘कोई भी सच्चाई को नहीं छिपा सकता, वो आज नहीं तो कल उभरकर आती है और आज उसी का परिणाम है कि फिर से आज आपके बीच आप लोगों के लिए आपको नेतृत्व देने के लिए हम आए हैं।’

उन्होंने कहा कि ‘लोकसभा के चुनाव में जो भी परिणाम हुआ है वो ख़ुशी और दुख का समावेश है। फिर भी इस चुनाव के माध्यम से मूल लोगों को ताक़त मिली है।’ हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘पांच महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद मैं भगवान बिरसा मुंडा के क़दमों पर नमन करके आया हूं।’

उन्होंने कहा कि ‘जो रुकावटें उनके साथ रही हैं और वो रुकावटें आदिवासियों, दलित, किसान, अल्पसंख्यकों के साथ हैं। योजनाबद्ध तरीक़े से आज भी मनुवादी विचार अपना पैर पसारने में कामयाब हो रहा है। इसके साथ साथ हमने भी हार नहीं मानी है। हम वीरों के सपूत हैं और हमें डरने की ज़रूरत नहीं है। डराने वाले बहुत आएंगे लेकिन वो क्षण भर की तकलीफ़ होगी। हमने उस तकलीफ़ को सह लिया तो कामयाबी झारखंडियों के क़दम चूमेगी।’

बताते चले कि कथित ज़मीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी 2024 को गिरफ़्तार किया था। कल ही हाई कोर्ट ने उनको ज़मानत दिया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में जमकर ईडी जाँच पर भी सवाल उठाये है। सोरेन के जेल से रिहा होने के बाद आज उनको पहली जनसभा हुई है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts