तारिक़ खान
डेस्क: पहाड़ों में हो रही बारिश के बीच शनिवार को हरिद्वार में अचानक कई गड़ियाँ बहकर हर की पौड़ी पहुँच गई। गंगा में बह रही इन गाड़ियों को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने मोबाइल फ़ोन निकालकर इसका वीडियो भी बनाया।
उन्होंने कहा कि ‘पानी में तीन गाड़ियाँ अभी भी फंसी हुई हैं। अभी जो जानकारी मिली है उसके अनुसार दो गाड़ियाँ डामकोटी के पीछे वाले हिस्से तक बहकर पहुंच गई हैं। हमने फंसी हुई गाड़ियों को निकालने के लिए जब तक हाईड्रा मशीन मंगवाई, तब तक गाड़ियाँ नदी में नीचे ज़मीन तक पहुंच चुकी थी। अभी यह नहीं बताया जा सकता कि अभी वह गाड़ियाँ वहीं नीचे हैं या फिर आगे बह गई हैं। पानी अभी बहुत मटमैला है।’
अजयवीर ने कहा कि ‘हमारी जानकारी में आया है कि भीड़भाड़ होने की वजह से कुछ लोग सूखी नदी में अपनी गाड़ियाँ खड़ी कर देते हैं। शनिवार को हरिद्वार में भी बारिश हुई है और सूखी नदी के थोड़ा पीछे भी पहाड़ में बारिश हुई है। इस वजह से पानी का स्तर बढ़ा है और यहां पानी आया था। यह अच्छी बात है कि किसी की जान का नुक़सान नहीं हुआ है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…