मो0 कुमेल
डेस्क: शनिवार को सातवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्ज़िट पोल में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। कई चैनलों के एग्ज़िट पोल में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने पिछले प्रदर्शन यानी 63 सीटों से भी आगे बढ़ता हुआ दिखाया गया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नतीजों में गड़बड़ी की आशंका ज़ाहिर की है।
अखिलेश यादव ने कहा- ‘इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।’
इससे पहले कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने दावा किया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने ‘150 से अधिक ज़िलाधिकारियों को फ़ोन किया है।’ वही शिवसेना (उद्धर ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है, ‘वे मतगणना में गड़बड़ी करना चाहते हैं, हमारा इस बात पर पूरी तरह से ध्यान है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…