फारुख हुसैन
डेस्क: राजस्थान के उदयपुर में एक पति ने अपनी पत्नी के मोबाइल में अनजान शख्स की मिस कॉल देखकर इतना गुस्सा हुआ कि उनसे अपनी पत्नी की निर्ममता से हत्या कर दी। बाद में पत्नी के शव को पेड़ पर लटका दिया और गांव वालों समेत पुलिस के सामने हत्या की आशंका जताता रहा। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि फलासिया के गोदावाड़ा निवासी धनराज ननोमा ने फलासिया थाने में रिपोर्ट दी थी।
इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति धनराज की गतिविधियां संदिग्ध दिखीं। 6 दिन तक कड़ी से कड़ी जोड़कर जब पुलिस ने पति पर नजर रखकर उसे मनोवैज्ञानिक तरीके पूछताछ की तो वो टूट गया। इसके बाद उसने पत्नी की हत्या की पूरी कहानी बयान कर दी। आरोपी पति ने बताया की शादी 2013 मे हुई थी। दरअसल आरोपी पति ने पूछताछ में बताया की एक रोज़ पत्नी का मोबाइल फोन पति के हाथ लग गया। पत्नी की मोबाइल कॉल लिस्ट में एक अनजान नंबर से कई मिस कॉल पड़े थे।
ये देखकर पति ने पत्नी से सवाल किए। पत्नी कोई जवाब नहीं दे पा रही थी। झगड़े के बाद रात करीब 12 बजे धनराज ने देखा तो पत्नी घर पर नहीं थी। धनराज ने तलाश की तो घर के आस पास नजर नहीं आई। अगले दिन सुबह धनराज जंगल में तलाश करने गया तो पत्नी जंगल मे बैठी थी। वहां पर इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और फिर धनराज ने पत्नी की हत्या कर दी और शव को पेड़ से लटका कर घर चला गया। पति ने कहा कि पत्नी के चरित्र पर शक था इसलिये गुस्से में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने धनराज को गिरफ्तार कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…