संजय ठाकुर
डेस्क: अलीगढ़ के मामू भांजा मोहल्ले में चोरी के महज़ शक में फरीद उर्फ़ औरंगजेब की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक के जिंदा होने की उम्मीद को लेकर औरंगजेब को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुचे और जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस बीच औरंगज़ेब के शव को शाहजमाल कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। पुलिस की कार्यवाही से उत्तेजित हिंदूवादी संगठनो के कार्यकर्ताओं ने गिरफ़्तारी के विरोध में थाने पर धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हिंदू संगठनों ने सड़कों पर निकलकर बाजार बंद कराने के बाद आरोपियों की रिहाई की मांग करने लगे।
घटना की जानकारी ही नही, मगर विधायक जी गिरफ़्तारी का विरोध कर रहे थे
पुलिस ने वीडियो के जरिए आरोपियो की शिनाख्त की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की गिरफ़्तारी के विरोध में भाजपा की विधायक व अन्य भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जमकर हंगामा करते हुए भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शहर के संवेदनशील मामू भांजा इलाके की मार्केट को बंद करा दिया। शहर विधायक मुक्ता राजा ने कहा कि उनको इस बात की जानकरी ही नहीं है कौन सी वीडियो वायरल हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…