मो0 कुमेल
डेस्क: मुबई के वसई में दिनदहाड़े एक सिरफिरे आशिक ने आरती यादव नाम की एक युवती की हत्या कर दिया। मृतक आरती यादव और आरोपी रोहित एक दुसरे से प्रेम सम्बन्ध में पिछले 6 वर्षो से थे और रोहित का इस दुनिया में कोई नही था, वह अनाथ था। पुलिस ने इस सिरफिरे आशिक को जब गिरफ्तार किया तो पूछताछ में जो कुछ उसने बताया वह अचंभित करने वाला था। रोहित को यह पता चल रहा था कि आरती किसी और के साथ रिलेशनशिप में होकर उसको धोखा दे रही थी।
आरती को नौकरी की जरूरत थी तो रोहित ने उसकी मदद की और उसे नौकरी दिलवाई। जिसके बाद धीरे-धीरे आरती रोहित को नज़रअंदाज़ करने लगी। रोहित को अचानक शक हुआ कि वो उसे धोखा दे रही है और किसी और लड़के के साथ रिलेशनशिप में है। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा हुआ। रोहित आरती की हर हरकत पर नज़र रखने लगा, आरती का ऑफिस का दोस्त उसे छोड़ने आता था। रोहित उन दोनों का पीछा करता था। एक दिन रोहित ने कुछ ऐसा देखा जिसके बाद वो आगबबूला हो गया।
रोहित ने आरती को अपने ऑफिस के साथी को किस करते देख लिया। इसके बाद दोनों में खूब झगड़ा हुआ। रोहित ने आरती से उस लड़के का नंबर लिया और उसे कॉल करके धमकाया। रोहित यादव ने बताया है कि उसने लड़की के पिता को अपने और आरती के रिश्ते में खटास की जानकारी दी थी। उसने उसके पिता को बताया था कि आरती का ऑफिस में किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद भी आरती अपने ऑफिस में काम करने वाले उस लड़के से बात करती रही। यही बात आरोपी रोहित को इतनी नागवार गुजरी कि उसने लड़की की हत्या करने की योजना बना ली।
रोहित ने आरती के घर जाकर मारपीट की जिसके बाद आरती ने रोहित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने रोहित के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसी बात से रोहित नाराज था और इसके बाद उसने आरती की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि वसई में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी। उसने महज 30 सेकंड में उसके सिर पर लोहे के रिंच से 15 बार वार किए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…