एच भाटिया
बरेली: उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों पर सख़्त होने का दावा करती है। राज्य में बड़े पैमाने पर कथित पुलिस एनकाउंटर भी हुए हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ये दावा करती है कि यूपी पुलिस की सख़्ती की वजह से उत्तर प्रदेश से अपराधी पलायन कर रहे हैं।
बरेली के इज्ज़तनगर थाना क्षेत्र में सड़क पर दो समूहों के बीच गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उत्तर प्रदेश में क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठे हैं। एक प्रॉपर्टी विवाद में दो समूहों के बीच सड़क पर कई राउंड गोलियां चलीं। इस घटना के बाद मुक़दमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
राहगीरों से भरी सड़क पर गोलीबारी के वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि ‘ये किसी वेब सीरीज़ की शूटिंग नहीं, बल्कि बरेली में हुई घटना है।’ घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं जिनमें लोग अवैध हथियारों से फ़ायरिंग करते दिख रहे हैं। इस दौरान एक जेसीबी को भी आग लगा दी गई।
पुलिस अधीक्षक घूले सुशील चंद्रभान ने प्रारंभिक जांच के बाद इज़्ज़तनगर थाने के एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने एक बयान जारी कर कहा है, ‘प्रारंभिक जांच में इस संवेदनशील घटना में स्थानीय थाने की पुलिस की लापरवाही सामने आई है। इज़्ज़तनगर थाने के प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…