तारिक़ खान
डेस्क: केंद्र ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया है। सुबोध कुमार को पद से हटाने के बाद ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’ में रखा गया है। हाल में नीट-यूजी और यूजीसी नेट की परीक्षा में अनियमितताओं की वजह से उनके ख़िलाफ़ ये फैसला लिया गया है। इस बीच प्रदीप सिंह खरौला को एनटीए के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सरकार ने नीट-पीजी की परीक्षा स्थगित कर दी है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी सूचना में कहा है,’कल होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा की नई तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।’
इसमें कहा गया है कि कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की सत्यनिष्ठा के बारे में आरोपों को लेकर हाल ही में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित NEET-PG प्रवेश परीक्षा की प्रक्रियाओं की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…