ईदुल अमीन/शफी उस्मानी
डेस्क: आज मंगलवार का दिन शायद भाजपा के लिए भारी रहा। आज आये लोक सभा चुनावो के नतीजो ने भाजपा को करारे झटके दिए है। इस क्रम में सबसे बड़ा झटका भाजपा को अयोध्या से मिला है। जिस अयोध्या में राम मंदिर का ज़िक्र करके भाजपा ने चुनाव की शुरुआत किया, उस अयोध्या (फैजाबाद) सीट पर भाजपा चुनाव हार गई है।
वैसे भाजपा के कुल 6 मंत्री इस लोकसभा चुनाव में उतरे थे, जिसमे से 4 मंत्री हार चुके है और 2 मंत्री फिलहाल पीछे चल रहे है। मगर हम बात यहाँ अयोध्या की करते है। भाजपा ने इस सीट पर लल्लू सिंह को टिकट देकर उम्मीदवार बनाया था और जमकर प्रचार प्रसार हुआ था। पूरी ताकत भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने झोक दिया।, वही दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन ने सपा के अवधेश प्रसाद चुनाव मैदान में थे।
शुरू से हमारे आकड़ो ने इस बात पर जोर दिया था कि एंटी इनकम्बेंसी भाजपा को इस सीट पर भारी पड़ सकती है। आखिर आज चुनावी नतीजो ने हमारे दावो को सच कर दिया और जिस अयोध्या के नाम पर पुरे देश में प्रचार हुआ उसी अयोध्या (फैजाबाद) सीट पर भाजपा चुनाव हार गई है। यहाँ से सपा के अवधेश प्रसाद ने यह चुनाव लगभग 47 हज़ार वोट से जीत हासिल किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…