आदिल अहमद
डेस्क: चरखी दादरी जिले के गांव घसौला दिल्ली पुलिस के एक जवान के द्वारा की गई सरकारी मशीनगन से 40 राउंड फायरिंग से दहल उठा। इस घटना में ग्राम घसौली में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। घटना कारित करने के बाद आरोपी सिपाही फरार है। आरोप है कि घटना हेतु आरोपी सिपाही ने एक टैक्सी असलहे के बल पर लुटी थी।
इस घटना में गोली लगने से 58 साल के छोटेलाल की मौत हो गई। जबकि इस गोलीबारी में साकेत की बहन के ससुर सुरेंद्र, पत्नी शकुंतला और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जिले की एसपी पूजा वशिष्ठ सहित पुलिस टीम व एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम को घटना में प्रयुक्त गाड़ी से दिल्ली पुलिस की ड्रैस व मौके से 20 कारतूस के खोल, 2 जिंदा कारतूस व एक मैगजीन बरामद हुई है। वारदात के प्रत्यक्षदर्शी बहनोई रजत व गजेंद्र ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। घटना के कारण के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार ऊषा के भाई साकेत की नाराजगी बहन के ससुराल वालों से थी। बहन के ससुराल पक्ष ने शादी से पहले बताया था कि उनका बेटा रजत गृह मंत्रालय में नौकरी करता है। लेकिन बाद में सच ये पता चला कि रजत नौकरी नहीं करता था। इसके अलावा दोनों परिवारों में रुपये के लेन-देन की बात भी सामने आई है। घटना के समय आरोपी की बहन अपने ससुराल में नहीं थी और वह अपने मायके आई हुई थी। फिलहाल आरोपी फरार सिपाही की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…